ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / बेरोजगारी में बिहार छठे नंबर पर, सीएमआईई ने जारी की रिपोर्ट

बेरोजगारी में बिहार छठे नंबर पर, सीएमआईई ने जारी की रिपोर्ट

21-Oct-2022 07:51 AM

PATNA: बेरोजगारी दर में बिहार इस साल छठे नंबर पर पाया गया है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनोमी (सीएमआईई) ने अपने सितम्बर महीने की जो रिपोर्ट जारी कर दी है, उसमें बिहार छठे स्थान पर है। सीएमआईई के जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। यहां की बेरोजगारी दर 23.8 फीसदी रिकॉर्ड की गई है।



सीएमआईई के आंकड़ों में देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर राजस्थान में है, तो वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर है। जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी दर की बात करें तो यह 23.2 फीसदी है। वहीं 22.9 फीसदी बेरोजगारी दर के साथ हरियाणा तीसरे नंबर पर है। देश में इस मामले में चौथे स्थान पर त्रिपुरा है। जहां यह दर 17 फीसदी बताया गया है। वहीं पांचवें स्थान पर झारखंड है, जहां बेरोजगारी दर 12.2 फीसदी बताया गया है।



सीएमआईई बेरोजगारी पर आंकड़े जारी करने वाला सबसे विश्वसनीय प्रतिष्ठान माना जाता है। बेरोजगारी दर के आंकलन के लिए यह संस्था सरकारी स्रोतों से ही जानकारी जुटाता है। इसके ताजे आंकड़ों ने देश में एक बार फिर बेरोजगारी को लेकर बहस छिड़ गई है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनोमी के आंकड़ों के आधार पर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां भी तय की जाती है। संस्था सरकारी स्रोतों से जानकारी लेने के अलावा अपने स्तर से हर माह नियमित सर्वे कराती है और वैज्ञानिक तरीके से उनका परीक्षण कर अपना रिपोर्ट जारी करती है।