अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Apr-2021 02:01 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। इस महामारी से चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। हालत यह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिससे अस्पताल में बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन की किल्लत हो गयी है जिससे मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थितियों के बीच एक राहत भरी खबर बगहा से आ रही है जहां अनुमंडलीय अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। वार्ड को तैयार करने से पहले अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन सिलेंडर पर विशेष ध्यान दिया है। इस छोटे से अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर भरे पड़े है। यहां से ऑक्सीजन सिलेंडर बेतिया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भी सप्लाई किया जा रहा है। वही सिविल सर्जन के आदेश पर ऑक्सीजन दूसरे जगहों पर भी भेजी जा रही है।

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केबीएन सिंह ने बताया कि अस्पताल में आक्सीजन पर्याप्त संख्या में है। महामारी से बचाव को लेकर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। दवा और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है वही मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों की भी व्यवस्था की गयी है।

गौरतलब है कि आम से लेकर खास लोगों से सैकड़ों खाली सिलेंडर लेने के बाद अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन रिफिलिंग करायाा। यही नहीं पिछले साल के ऑक्सीजन सिलेंडर जो पहले से ही अस्पताल में रखे हुए थे उसे भी उपयोग में ला रहे हैं। अस्पताल के हर बेड के पास ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया है। यही नहीं वार्ड में कुर्सी, डस्टबीन की भी व्यवस्था की गयी है। डॉक्टरों के रोस्टर भी लगाए गये हैं। वही मरीजों के खाने पीने की भी पूरी व्यवस्था की गयी है।

एक छोटे से जिले बगहा में कोरोना महामारी से लड़ने की जिस तरह से पूरी तैयारी की गई है वह मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगा। बगहा का यह छोटा अस्पताल अब मेडिकल कॉलेज को भी ऑक्सीजन सप्लाई कर रहा है। कोरोना त्रासदी के बीच अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। यहां के लोग भी यहां की व्यवस्था को देखकर काफी खुश हैं। यदि कभी किसी को कोई परेशानी होती है तो उन्हें राजधानी की ओर जाना नहीं पड़ेगा जबकि उनके अपने जिले में कोरोना से जुझ रहे लोगों का इलाज सुलभ होगा।
