अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
18-Jun-2020 07:48 PM
PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों के एडमिशन की कवायद शुरु कर दी गयी है। शिक्षा विभाग ने सभी डीईओ और डीपीओ को आदेश जारी कर 30 जून तक सारी प्रकिया पूरी करने को कहा है।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 8 अप्रैल को जारी आदेश के तहत कक्षा 1 से 11 तक( 10वीं को छोड़ कर ) सभी छात्रों को बिना वार्षिक परीक्षा के अगले क्लास में प्रमोट कर दिया गया है। राज्य सरकार के द्वारा स्कूल खोलने के निर्णय के बाद स्कूलो में पहले से पढ़ रहे छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा, वहीं मीडिल स्कूल में कक्षा 6 से 9 तक एडमिशन और 2020-21 के लिए 1 से 8 तक नया एडमिशन लिया जाएगा।
इस संबंध में शिक्षा विभाग के द्वारा आदेश जारी करते हुए सभी डीईओ को विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि क्लास शुरू होने से पहले नये एडमिशन के वक्त छात्र-छात्रा या फिर अभिभावक का बैंक अकाउंट और आईएफएससी कोड लेकर medha soft पर अपलोड करना है।
जारी आदेश के मुताबिक स्कूल खुलते ही मीडिल और हाई स्कूल के कक्षा 6 से लेकर 9 तक एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए सभी स्कूल के प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों को 30 जून तक कक्षा 6 से 8 तक प्रोन्नत हुए छात्रों का सीएलसी (स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट) बनाकर सुरक्षित रखेंगे ताकि स्कूल खुलने पर छात्रों को प्रोन्नत कक्षा में दूसरे स्कूलों में एडमिशन में किसी तरह की परेशानी न हो।