ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची...

आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल

आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजी को टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय खुशी कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसके मामा घायल हो गये हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

30-Mar-2026 09:49 PM

By First Bihar

ARRAH: आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कौंरा मठिया के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजी को जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में 10 वर्षीय खुशी कुमारी की मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में उसके मामा सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


मृत बच्ची खुशी कुमारी अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के बबूराही टोला की निवासी थी और वह सातवीं कक्षा की छात्रा थी। घायल सूरज कुमार बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव के मोहन ठाकुर के पुत्र हैं।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलथर गांव के समीप ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।