अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-May-2025 10:52 AM
By First Bihar
Anant Singh: बिहार के चर्चित बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पंचमहला मामले में दर्ज पुलिस बाधा के केस में अदालत से जमानत मिल गई है। इस केस में पुलिस का आरोप था कि अनंत सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाई थी। हालांकि, अदालत ने इस मामले में सुनवाई के बाद उन्हें राहत दी है।
दरअसल, अनंत सिंह के वकील ने जानकारी दी है कि जमानत आदेश मिलने के बाद उन्हें जल्द ही रिहा किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल वह एक अन्य गंभीर मामले में अब भी न्यायिक हिरासत में हैं। बिहार के मोकामा में 21 जनवरी 2025 को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के बाद अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। यह मामला सोनू-मोनू गुट द्वारा दर्ज किया गया था। इस केस में अभी तक उन्हें जमानत नहीं मिली है।
पुलिस के अनुसार, मोकामा क्षेत्र में आपसी वर्चस्व को लेकर चली फायरिंग में कई राउंड गोलियां चलाई गई थीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले की जांच जारी है और कई अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस कर रही है। अनंत सिंह बिहार की राजनीति में एक कद्दावर लेकिन विवादित चेहरा रहे हैं। उन पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, और आपराधिक साजिश जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हाल के वर्षों में वे लगातार कानूनी परेशानियों में घिरे रहे हैं। हालांकि उनके समर्थक उन्हें "जननेता" बताते हैं और उनके खिलाफ मामलों को राजनीतिक साजिश भी मानते हैं।
पंचमहला केस (सरकारी कार्य में बाधा) के केस में जमानत मिल गई है, जबकि अभी 21 जनवरी फायरिंग केस सोनू-मोनू मामले में जमानत लंबित है। फिलहाल, अनंत सिंह जेल में ही है। उनकी रिहाई नहीं हुई है। बता दें कि अन्य पुराने आपराधिक मामले में भी कुछ लंबित है, तो कुछ में सुनवाई जारी किया जायेगा। वहीं अनंत सिंह के अधिवक्ता ने बताया है कि हमारे मुवक्किल को पंचमहला केस में न्याय मिला है। अब हम फायरिंग केस में भी जमानत याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं।