अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Nov-2021 06:53 AM
PATNA : देश में कोरोना की दूसरी लहर ठगने के बाद जब रेल यातायात पुरानी व्यवस्था की तरफ से लौट रहा है। रेलवे की तरफ से चलाई जा रही 148 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अब पुराने नंबरों के जरिए होगा। पूर्व मध्य रेलवे ने यह बदलाव कर दिया है। रेलवे ने अभी चलायी जा रही पूर्व मध्य रेल की नियमित मेल और एक्सप्रेस के साथ-साथ होली डे स्पेशल ट्रेनों के लिए स्पेशल ट्रेन का दर्जा तत्काल प्रभाव से खत्म करने का फैसला लिया गया है। मौजूदा वक्त में जिन ट्रेनों के सामान्य श्रेणी में आरक्षण की व्यवस्था है, वह जारी जारी रहेंगी। साथ ही पहले से जो कोच अनारक्षित घोषित किए गए थे, वह अनारक्षित बने रहेंगे।
रेलवे के मुताबिक वैसे यात्री जो अपना यात्रा टिकट पूर्व में ही आरक्षित करवा चुके हैं, वैसे यात्रियों से न ही किराया का अंतर लिया जाएगा और न ही किसी प्रकार का पैसा रिटर्न होगा। सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का कोच मैनेजमेंट और ठहराव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। अब सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन अपने पुराने नंबर से चलाई जाएंगी। प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली पूमरे की 148 मेल, एक्स. ट्रेनों का परिचालन पुराने नंबर से किया जाएगा।
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि उदाहरण के लिए राजेन्द्र नगर टर्मिनल और नई दिल्ली के बीच चलायी जाने वाली 02393 स्पेशल ट्रेन 02393 के बदले अपने पुराने नंबर 12393 नंबर से, 03388 धनबाद-हावड़ा स्पेशल अपने पुराने नंबर 22388 से, 03259 पटना-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्पेशल अब अपने पुराने नंबर 82355 से चलेगी। इसी तरह अन्य ट्रेनों का भी परिचालन उनके पुराने नंबर से ही होगा।