अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Oct-2022 01:30 PM
PATNA: राजधानी पटना में 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्टीमर जेपी सेतू पुल से टकरा गया था, जिससे उन्हें पेट में चोट लग गई है। इस बात की जानकारी खुद आज सीएम नीतीश ने दी है। उन्होंने अपना कुर्ता उठाकर दिखाया है कि उनके पेट में चोट लगी है। नीतीश कुमार के पेट पर पट्टियां लगी हुई थी।
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार पिछले दिनों पटना के विभिन्न छठ घाटों के निरीक्षण के लिए निकले थे। इसी दौरान जेपी सेतु पुल से उनका स्टीमर टकरा गया और उन्हें चोट लग गयी। जेपी सेतु से अचानक स्टीमर के टकराने से हड़कंप सा मच गया था, लेकिन उस दिन उन्हें चोट लग जाने की ज्यादा चर्चा नहीं हुई थी। अधिकारियों ने तो इतना तक कह दिया था कि मुख्यमंत्री को चोट नहीं आई है और वे बिल्कुल ठीक हैं।
घटना के बाद डीपीआरओ ने बताया था कि भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के स्टीमर से गंगा नदी के छठ घाटों का निरीक्षण के दौरान गांधी घाट के सामने बीच नदी में स्टीमर में तकनीकी ख़राबी आने से हल्का झटका लगा था, जिसके कारण स्टीमर रुक गया। उसके बाद साथ चल रहे दूसरे स्टीमर से निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। हालांकि आज नीतीश कुमार ने खुद अपना कुरता उठाकर दिखाया कि उनके पेट में चोट लग गई थी।