अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Feb-2025 10:49 PM
By First Bihar
दिल्ली को कोलकाता से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर पिछले आठ दिनों से भीषण जाम लगा हुआ है. खासकर मोहनिया, कुदरा और दुर्गावती के पास यह जाम हर दिन घंटों तक लगा रहता है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थिति यह है कि लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस समस्या को लेकर अब तक गंभीर नहीं दिख रहा है.
बुधवार को मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के पास बने डायवर्सन से लेकर पुसौली बाजार तक 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. इस जाम में श्रद्धालुओं के वाहन, टूरिस्ट बसें और मालवाहक ट्रक फंसे रहे. हद तो तब हो गई जब कई लोग गलत साइड से निकलने की कोशिश करने लगे, जिससे स्थिति और खराब हो गई.
गौरतलब है कि बरेज गांव के पास ओवरब्रिज निर्माण के कारण दोनों तरफ डायवर्सन बनाया गया है. लेकिन यह डायवर्सन लोगों के लिए राहत की जगह नई मुसीबत बन गया है. जगह-जगह ब्रेकर बना दिए गए हैं, जिससे वाहन धीमी गति से चलते हैं। डायवर्सन ठीक से नहीं बना है, जिससे यातायात रुक-रुक कर चलता है। दिन हो या रात, हर दिन घंटों जाम लगा रहता है।
बरेज गांव के पास ओवरब्रिज का निर्माण पिछले आठ महीने से चल रहा है, लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हो सका है। ठेकेदार और प्रशासन की सुस्ती के कारण लोग हर दिन जाम की पीड़ा से गुजरने को मजबूर हैं। अगर यह काम तेजी से पूरा नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में यह जाम स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी समस्या बन सकता है।
स्थानीय निवासी कृष्णा सिंह कहते हैं कि डायवर्सन के पास हमेशा वाहन धीमी गति से चलते हैं, जिससे जाम लग जाता है। हमें मोहनिया जाने में घंटों लग रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। कैमूर में एनएच-19 पर लगे इस जाम को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन कब तक इसे नजरअंदाज करेगा? महाकुंभ में जाने वाले लाखों श्रद्धालु परेशान हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।