जुर्मसीमेंट गोदाम के नाइट गार्ड की हत्या, सोने की जगह से 100 मीटर दूर मिला शव; इलाके में सनसनी
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में सीमेंट गोदाम के करीब 70 वर्षीय नाइट गार्ड शिव नारायण भगत का शव ड्यूटी स्थल से करीब 100 मीटर दूर मिला। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।











