PATNA: एमएलसी चुनाव से ठीक एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अपनी पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। नीरज कुमार को हार्ट संबंधी परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बुधवार को उन्होंने मंदिर में माता के दर्शन कर चुनाव में जीत की कामना की। फिलहाल नीरज कुमार अपने आवास पर आराम कर रहे हैं।
चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीतीश कुमार ने नीरज कुमार के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। नीतीश कुमार को सामने देखकर नीरज कुमार बेड से उठकर बैठ गए और उनका अभिवादन किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने उन्हें आराम करने की सलाह दी और एमएलसी चुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया। नीरज कुमार का हालचाल जानने के बाद नीतीश कुमार वहां से रवाना हो गए।
नीतीश कुमार को बताया अपना राजनीतिक मार्गदर्शक
नीतीश कुमार के जाने के बाद नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज वह राजनीति में जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसमें नीतीश कुमार का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जैसा कोई नहीं हो सकता।
नीरज कुमार ने बताया कि जैसे ही नीतीश कुमार को उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली, वह उनका हालचाल जानने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उनसे आराम करने को कहा। नीरज कुमार के मुताबिक, नीतीश कुमार आज भी पार्टी के कार्यकर्ताओं की चिंता करते हैं और उनके बारे में लगातार जानकारी लेते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव अपनी जगह है, लेकिन नीतीश कुमार में जिस तरह की संवेदनशीलता देखने को मिलती है, वह बेहद खास है।
चुनाव से पहले मुलाकात की चर्चा
एमएलसी चुनाव से ठीक पहले हुई इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है। एक ओर नीरज कुमार स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, तो दूसरी ओर चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने उनसे मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और जीत की शुभकामनाएं दीं।
जनता दल यूनाइटेड ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री @NitishKumar जी ने विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ जी के साथ विधान पार्षद श्री @neerajkumarmlc जी के आवास पर पहुँचकर उनका कुशल-क्षेम जाना। इस दौरान माननीय नीतीश कुमार जी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं। '

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री @NitishKumar जी ने विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ जी के साथ विधान पार्षद श्री @neerajkumarmlc जी के आवास पर पहुँचकर उनका कुशल-क्षेम जाना। इस दौरान माननीय नीतीश कुमार जी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं। #Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 22, 2026





