ब्रेकिंग
छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावछात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलाव

छपरा में दिनदहाड़े प्रोफेसर पर चाकू से हमला, दूध खरीदने के दौरान दुकानदार से हुआ था विवाद

छपरा के श्याम चौक में दूध खरीदने पहुंचे नंदलाल सिंह कॉलेज के प्रोफेसर श्री भगवान ठाकुर पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: छपरा के श्याम चौक इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े नंदलाल सिंह कॉलेज के एक प्रोफेसर पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, नंदलाल सिंह कॉलेज के प्रोफेसर श्री भगवान ठाकुर दूध खरीदने के लिए श्याम चौक स्थित एक दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका दुकानदार से विवाद हो गया।


आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दुकानदार ने प्रोफेसर पर चाकू से वार कर दिया। हमले में प्रोफेसर घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दूध खरीदने के दौरान ऐसा क्या विवाद हुआ, जो कथित चाकूबाजी तक पहुंच गया।


फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आएगी।

टैग्स