ब्रेकिंग
Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Murder News : घर से बुलाया, बैक टू बैक तीन गोलियां मारीं और फिर गायब कर दिया शव, अब पोखर में मिला टिंकू...✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी शादी के बाद जाएंगी अमेरिका? पति ऋषिकेश की पढ़ाई से लेकर 3.5 करोड़ की कार तक, जानें पूरी कहानी✦Bihar News : बिहार में भीषण सड़क हादसा: हाईवा के नीचे घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, 2 घंटे तक जिंदगी के लिए चिल्लाता रहा घायल✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Murder News : घर से बुलाया, बैक टू बैक तीन गोलियां मारीं और फिर गायब कर दिया शव, अब पोखर में मिला टिंकू...✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी शादी के बाद जाएंगी अमेरिका? पति ऋषिकेश की पढ़ाई से लेकर 3.5 करोड़ की कार तक, जानें पूरी कहानी✦Bihar News : बिहार में भीषण सड़क हादसा: हाईवा के नीचे घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, 2 घंटे तक जिंदगी के लिए चिल्लाता रहा घायल

Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल

बिहार के पूर्वी चंपारण के चकिया में ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर एक युवक सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़कर बैठ गया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद RPF ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

मोतिहारी/चकिया: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया में एक युवक की अजीबोगरीब हरकत ने रेलवे प्रशासन से लेकर यात्रियों तक को हैरान कर दिया। ट्रेन में सफर करने के लिए सीट नहीं मिली तो युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं। युवक सीधे ट्रेन के इंजन पर चढ़ गया और वहां जाकर बैठ गया। देखते ही देखते यह पूरा घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


मामला मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन में सफर करने के लिए पहुंचा था, लेकिन उसे बैठने के लिए सीट नहीं मिली। ट्रेन में भीड़ और सीट की परेशानी से नाराज युवक ने अपना आपा खो दिया। इसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। वह ट्रेन के इंजन के ऊपर चढ़ गया और वहीं बैठ गया।


युवक को इंजन के ऊपर बैठा देखकर प्लेटफॉर्म और आसपास मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर युवक ने इस तरह का जोखिम क्यों उठाया। कुछ देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते युवक के इंजन पर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी गई। सूचना मिलते ही चकिया आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। जवानों ने सबसे पहले युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। हालांकि, इंजन के ऊपर बैठे युवक को नीचे उतारना इतना आसान नहीं था। जवान लगातार उसे समझाने और नीचे आने के लिए मनाने में जुटे रहे।


करीब 20 मिनट तक आरपीएफ के जवान युवक से बातचीत करते रहे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की निगाहें भी उसी पर टिकी रहीं। हर कोई यही चाहता था कि युवक सुरक्षित नीचे उतर आए और कोई अनहोनी न हो। काफी देर की समझाइश और मशक्कत के बाद आखिरकार आरपीएफ की टीम युवक को सुरक्षित इंजन से नीचे उतारने में सफल रही।


युवक के नीचे उतरते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद आरपीएफ के जवान उसे अपने साथ ले गए और पूरे मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी। युवक ने आखिर इतनी बड़ी जोखिम भरी हरकत क्यों की और सीट नहीं मिलने पर उसने इंजन पर चढ़ने का फैसला कैसे लिया, इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।


इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ और ट्रेन में सीट को लेकर होने वाली परेशानी के बीच सुरक्षा व्यवस्था का सवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि, सीट नहीं मिलना किसी भी यात्री के लिए परेशानी का कारण हो सकता है, लेकिन इसके लिए ट्रेन के इंजन पर चढ़ जाना जानलेवा साबित हो सकता है।


रेलवे इंजन पर चढ़ना बेहद खतरनाक है। ऊपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज बिजली की तारों के संपर्क में आने से किसी की जान तक जा सकती है। ऐसे में युवक की यह हरकत किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकती थी। गनीमत रही कि आरपीएफ के जवानों ने समय रहते उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।फिलहाल इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वहीं, आरपीएफ की पूछताछ और रेलवे प्रशासन की कार्रवाई के बाद ही युवक की इस हरकत के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।