ब्रेकिंग
Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Murder News : घर से बुलाया, बैक टू बैक तीन गोलियां मारीं और फिर गायब कर दिया शव, अब पोखर में मिला टिंकू...✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी शादी के बाद जाएंगी अमेरिका? पति ऋषिकेश की पढ़ाई से लेकर 3.5 करोड़ की कार तक, जानें पूरी कहानी✦Bihar News : बिहार में भीषण सड़क हादसा: हाईवा के नीचे घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, 2 घंटे तक जिंदगी के लिए चिल्लाता रहा घायल✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Murder News : घर से बुलाया, बैक टू बैक तीन गोलियां मारीं और फिर गायब कर दिया शव, अब पोखर में मिला टिंकू...✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी शादी के बाद जाएंगी अमेरिका? पति ऋषिकेश की पढ़ाई से लेकर 3.5 करोड़ की कार तक, जानें पूरी कहानी✦Bihar News : बिहार में भीषण सड़क हादसा: हाईवा के नीचे घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, 2 घंटे तक जिंदगी के लिए चिल्लाता रहा घायल

Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार

मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी ढुलाई के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। आटा पिसवाने जा रहे 10 वर्षीय सन्नी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।

Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों का परिचालन एक मासूम बच्चे की जान ले गया। गरहां ओपी क्षेत्र के बसौली विशनपुर खेतल गांव में शुक्रवार को मिट्टी लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल से जा रहे 10 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही लखींद्र कुमार के 10 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। जिस उम्र में बच्चे खेलकूद और पढ़ाई में अपना समय बिताते हैं, उस उम्र में सन्नी की जिंदगी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छीन ली।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सन्नी अपने घर से साइकिल लेकर आटा पिसवाने के लिए चक्की जा रहा था। उसे क्या पता था कि घर से निकला उसका यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। इसी दौरान ईंट-भट्ठे के लिए मिट्टी की ढुलाई कर रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां पहुंचा। ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक बच्चे को संभलने का मौका तक नहीं दे पाया और सन्नी उसकी चपेट में आ गया। ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर चालक बच्चे को कुचलने के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही पिता लखींद्र कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से खून से लथपथ सन्नी को इलाज के लिए तत्काल एसकेएमसीएच ले जाया गया। परिजन इस उम्मीद में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे थे कि शायद उसकी जान बच जाए, लेकिन इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां देखते ही देखते मातम पसर गया।

बिना नंबर का था ट्रैक्टर, चालक की तलाश

इस हादसे को लेकर मृतक के पिता लखींद्र कुमार ने एसकेएमसीएच ओपी में पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मिट्टी लदा ट्रैक्टर तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान चली गई। पिता के अनुसार, ट्रैक्टर बिल्कुल नया था और उस पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान करना और कार्रवाई करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। एसकेएमसीएच ओपी पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के बीच भी इस हादसे को लेकर गहरा आक्रोश है।

अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

मासूम की मौत के बाद गांव में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने अवैध मिट्टी खनन और उसकी ढुलाई के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। लोगों का आरोप है कि इलाके में रोजाना मिट्टी लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही होती है। ईंट-भट्ठों के लिए बड़े पैमाने पर मिट्टी की ढुलाई की जा रही है, लेकिन इस पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना था कि अगर समय रहते अवैध खनन और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के परिचालन पर कार्रवाई की गई होती तो शायद आज एक मासूम की जान नहीं जाती। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि गांव की सड़कों पर बिना किसी नियंत्रण के ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों और आम लोगों का सड़क पर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पदाधिकारी ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हालांकि, घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बनी हुई है।

पुलिस बोली- नहीं मिली लिखित शिकायत, खनन विभाग चलाएगा अभियान

गरहां ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद गश्ती पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चे को कुचलने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ओपी प्रभारी ने यह भी बताया कि मृतक के परिजन और ट्रैक्टर संचालक के बीच आपसी समझौते की बात सामने आई है। फिलहाल थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

वहीं, खनन पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मामले को लेकर स्पेशल ड्राइव चलाकर अवैध खनन पर रोक लगाने की कवायद की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें इलाके में अवैध खनन होने की सूचना नहीं मिली थी। अब सवाल यह है कि क्या एक मासूम की मौत के बाद प्रशासन की कार्रवाई जमीन पर दिखाई देगी? क्या बिना नंबर वाले ट्रैक्टरों और अवैध मिट्टी ढुलाई पर लगाम लगाई जाएगी? फिलहाल सन्नी की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक परिवार ने अपना बच्चा खो दिया है और गांव के लोग इस इंतजार में हैं कि आखिर इस दर्दनाक हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कब कार्रवाई होगी।