ब्रेकिंग
DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला

डेहरी में अवैध अल्ट्रासाउंड-पैथोलॉजी सेंटरों पर छापेमारी, एक सेंटर सील, कई संचालक फरार

रोहतास के डेहरी में अवैध अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटरों पर प्रशासन ने छापेमारी की। मां शारदा हेल्थ केयर सेंटर सील किया गया, कई केंद्रों में खामियां मिलीं।

बिहार न्यूज
बिना विशेषज्ञ के चल रहा था सेंटर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास के डेहरी में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डेहरी एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में गठित धावा दल ने पाली रोड स्थित कई क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटरों में ताबड़तोड़ जांच की।


कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई संचालक अपने क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड सेंटर छोड़कर फरार हो गए। जांच के दौरान धावा दल ने पाली रोड स्थित मां शारदा हेल्थ केयर नामक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया।


इसके अलावा रॉयल अल्ट्रासाउंड और न्यू आदित्य अल्ट्रासाउंड सेंटर की भी जांच की गई। जांच के दौरान दोनों केंद्रों में कई खामियां पाई गईं। अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को तय समय सीमा के भीतर आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।


बिना विशेषज्ञ के सेंटर संचालन की सूचना

एसडीएम निलेश कुमार ने बताया कि लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि कुछ लोग अवैध रूप से या अनुज्ञप्ति की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद अपने प्रतिष्ठानों का संचालन कर रहे हैं। इसके अलावा कई केंद्रों का संचालन तकनीकी विशेषज्ञ के बिना किए जाने की भी जानकारी सामने आई थी।


प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले केंद्रों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता