ब्रेकिंग
बिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तारपेपर लीक के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी में हंगामा, AISF छात्रों ने कराया बंद; कार्यालय में घुसकर की नारेबाजीक्लासरूम का दरवाजा बना ब्लैकबोर्ड.. बरामदे में दरी पर पढ़ाई, बिहार के सरकारी स्कूल की बदहाली पर उठे सवाल; वीडियो वायरल बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसाबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तारपेपर लीक के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी में हंगामा, AISF छात्रों ने कराया बंद; कार्यालय में घुसकर की नारेबाजीक्लासरूम का दरवाजा बना ब्लैकबोर्ड.. बरामदे में दरी पर पढ़ाई, बिहार के सरकारी स्कूल की बदहाली पर उठे सवाल; वीडियो वायरल बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसा

सीमेंट गोदाम के नाइट गार्ड की हत्या, सोने की जगह से 100 मीटर दूर मिला शव; इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में सीमेंट गोदाम के करीब 70 वर्षीय नाइट गार्ड शिव नारायण भगत का शव ड्यूटी स्थल से करीब 100 मीटर दूर मिला। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह सीमेंट गोदाम के नाइट गार्ड का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नीम चौक निवासी करीब 70 वर्षीय शिव नारायण भगत के रूप में हुई है। वह पिछले करीब छह महीने से गोदाम में नाइट गार्ड की ड्यूटी कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद बेला थाना पुलिस, एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।



पुलिस के अनुसार, शिव नारायण भगत जिस स्थान पर ड्यूटी के दौरान सोते थे, वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर उनका शव फेंका हुआ मिला। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, हत्या किस वजह से हुई और इसमें कौन शामिल है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।



शिव नारायण की पत्नी बेबी देवी ने बताया कि उनके पति रोजाना की तरह ड्यूटी करने के लिए घर से आए थे। परिवार के अनुसार, उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। गुरुवार सुबह एक अन्य गार्ड ने फोन कर बताया कि उनके पति की तबीयत खराब है। परिजनों ने शिव नारायण के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सूचना देने वाले गार्ड ने बताया कि उन्हें किसी ने मारकर फेंक दिया है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।



शिव नारायण भगत बेला इंडस्ट्रियल एरिया में फेमस इंटरप्राइजेज के सीमेंट गोदाम में नाइट गार्ड थे। गोदाम के लिए भवन उद्योगपति अमर पांडे की बताई गई है, जिसे फेमस इंटरप्राइजेज ने किराए पर लिया है। सुरक्षा के लिए गोरखा सिक्योरिटीज ने शिव नारायण को नियुक्त कर यहां ड्यूटी पर लगाया था। पिछले करीब छह महीने से वह इसी जगह नाइट गार्ड के रूप में काम कर रहे थे।



एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार ने बताया कि बेला थाना क्षेत्र में सीमेंट गोदाम के नाइट गार्ड की हत्या की सूचना मिली है। उनका शव फेंका हुआ मिला है। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया और साक्ष्य संकलन कराया गया है। हत्या किन कारणों से हुई और इसमें कौन शामिल है, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता