ब्रेकिंग
बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसारिटायर्ड अंडर सेक्रेटरी की करोड़ों की जमीन में बड़ा खेल, MLA के करीबी के नाम पर फर्जी म्यूटेशन, पुलिस ने CO को भेजा नोटिसBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपबाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसारिटायर्ड अंडर सेक्रेटरी की करोड़ों की जमीन में बड़ा खेल, MLA के करीबी के नाम पर फर्जी म्यूटेशन, पुलिस ने CO को भेजा नोटिसBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंप

बिहार में पानी गिराने को लेकर खूनी खेल, कहासुनी के बाद चाकूबाजी; देवर-भाभी की हत्या

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र में सड़क पर पानी गिराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमले में तीन लोग घायल हुए, जिनमें देवर-भाभी मरीना खातून और जमील अख्तर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण में सड़क पर पानी गिराने जैसी मामूली बात ने बुधवार कि देर संध्या पताही थाना क्षेत्र में खूनी रूप ले लिया। पताही प्रखंड क्षेत्र के जिहुली पंचायत के जमुनी टोला गांव में पानी गिराने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। 



गंभीर रूप से घायल मरीना खातून (35) और जमील अख्तर (36) की मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरे घायल मोहसीन अख्तर (40) की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो लोगों की मौत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।



बताया जा रहा है कि जमुनी टोला में संजय सिंह के घर के समीप सड़क पर पानी गिराने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि मोहसीन अख्तर सड़क पर पानी गिरा रहे थे। इसी दौरान संजय सिंह ने पानी सड़क पर गिराने से मना किया। इसी बात को लेकर संजय सिंह के साथ जमकर मारपीट की गई दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।



मारपीट के दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने का आरोप है। हमले में मरीना खातून, जमील अख्तर और मोहसीन अख्तर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मरीना और जमील को पताही पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 



पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि घटना में तीन लोग घायल हुए थे। दो गंभीर घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पताही मामले में 3 की गिरफ्तारी रात में ही कर ली गई थी SDPO के द्वारा रात्रि में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता