ब्रेकिंग
जमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यूजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू

जमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जमुई में आर्थिक अपराध थाना कांड के फरार आरोपी रघुनन्दन यादव को गिरफ्तार किया गया। गुड्डू यादव गिरोह से जुड़े मामले में 25 ठिकानों पर छापेमारी हुई थी।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-14/26 में फरार चल रहे एक अभियुक्त को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रघुनन्दन यादव (37) के रूप में हुई है। वह राजेन्द्र प्रसाद का पुत्र और जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित पंचमहुआ गांव का रहने वाला है।


पुलिस के अनुसार, रघुनन्दन यादव को 8 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके खिलाफ आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-14/26, दिनांक 27 जुलाई 2026 के तहत बीएनएस, 2023 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है।


गुड्डू यादव गिरोह के खिलाफ दर्ज है मामला

पुलिस के मुताबिक, यह मामला कुख्यात अपराधी गुड्डू यादव और उसके गिरोह से जुड़े अन्य 17 नामजद अपराधियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। आरोप है कि गिरोह ने संगठित आपराधिक गतिविधियों के जरिए पिछले 15-16 वर्षों में बड़े पैमाने पर संपत्तियां अर्जित कीं।


मामले की जांच के दौरान पुलिस गिरोह के सदस्यों के साथ-साथ उनके सहयोगियों और संरक्षण देने वालों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


25 ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

पुलिस ने बताया कि न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद 28 जुलाई 2026 को गुड्डू यादव सहित मामले में नामजद अन्य 17 आरोपियों के कुल 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। यह कार्रवाई विशेष कार्य बल (STF), जमुई और शेखपुरा जिला पुलिस के सहयोग से की गई थी। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण सामानों की बरामदगी के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।


आर्थिक अपराध के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

आर्थिक अपराध इकाई ने कहा है कि संगठित आर्थिक अपराध में शामिल अपराधियों, उनके सहयोगियों और संरक्षणकर्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार की नीति के अनुरूप आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश और उनकी संपत्तियों से जुड़े मामलों की जांच में जुटी है।