जुर्मचलती ट्रेन में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, यात्रियों के बीच मचा हड़कंप
बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि अब चलती ट्रेन में हत्या कर दे रहे हैं। लखीसराय में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या ट्रेन में कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी ट्रेन से कूद गये। इस घटना से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।











