ब्रेकिंग
बिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाबिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगा

Bihar Crime News: संजय यादव के बाद अब JDU नेता को आया धमकी भरा कॉल, बदमाशों ने मांगे इतने लाख

Bihar Crime News: बिहार में नेताओं से रंगदारी मांगने के मामले लगातार सामने आ रहे है. पिछले दिनों बदमाशों ने आरजेडी सांसद से 20 करोड़ की रंगदारी मांगी थी और अब भोजपुर में जेडीयू नेता से रंगदारी की मांग की गई है.

Bihar crime News
जेडीय नेता से रंगदारी की मांग
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में नेताओं और कारोबारियों को निशाना बनाकर रंगदारी मांगने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आरजेडी सांसद संजय यादव के बाद अब आरा से एक ताजा मामला सामने आया है, जहां जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता से बदमाशों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर उनके और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने आरा के नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


दरअसल, बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह अब कारोबारियों और आम लोगों के साथ साथ नेताओं से भी रंगदारी मांगने में परहेज नहीं कर रहे हैं। दो दिन पहले ही बदमाशों ने आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव से 20 करोड़ की रंगदारी मांगकर सनसनी फैला दी थी। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है और जल्द ही बदमाशों को दबोच लेने का दावा किया है।


इसी बीच बदमाशों ने भोजपुर के आरा में जेडीयू नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगकर पुलिस को चुनौती दे दी है। पैसे नहीं देने पर जेडीयू नेता को उनके पूरे परिवार के साथ मारने की धमकी दी गई है। इसको लेकर जेडीयू नेता ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है और जेडीयू नेता ने बताया है कि वह अपने घर पर थे तभी रविवार की रात 10 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया।


फोन करने वाले बदमाश ने धमकी देते हुए पांच लाख रुपए की डिमांड कर दी। सोमवार को दूसरी बार सुबह करीब आठ बजे फिर से फोन आया और पैसे की मांग की गई। धमकी मिलने के बाद से जेडीयू नेता और उनका पूरा परिवार खौफ में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता