ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

रंगदारी दो वरना पोल्ट्री फार्म बंद करो..मांग पूरी नहीं करने पर बदमाशों ने 2 भाईयों की जमकर पीटा

सहरसा में पोल्ट्री फार्म के मालिक से रंगदारी की मांग की गयी थी। बदमाशों ने कहा कि रंगदारी दो वरना मुर्गी फार्म बंद करो। जब रंगदारी नहीं दी तब पोल्ट्री फार्म के मालिक और उनके भाई को बुरी तरह पीटा गया।

BIHAR POLICE
सहरसा में रंगदारी की मांग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

saharsa crime news: खबर सहरसा जिले से है जहां नगर निगम क्षेत्र के मुरली शाहपुर गांव वार्ड नंबर 7 में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दो भाईयों को बुरी तरह पीट डाला जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। अखिलेश कुमार और मिथिलेश कुमार गांव में पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। बदमाशों ने रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर दोनों भाईयों की पिटाई कर दी गयी. 


घायलों की पहचान स्वर्गीय दीप नारायण यादव के पुत्र अखिलेश कुमार और मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल अखिलेश ने बताया कि वे लंबे समय से अपने गांव में पोल्ट्री फार्म चला रहे हैं। कुछ दिन पहले अंकेश कुमार नामक युवक ने उनसे रंगदारी की मांग की और यह कहा कि उनका मुर्गी फार्म बदबू फैलाता है, इसलिए या तो इसे हटाएं या फिर रंगदारी दें। 


जब अखिलेश ने रंगदारी देने से इनकार किया तो अंकेश कुमार, रुपेश कुमार, राजेश कुमार और महादेव यादव लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ उनके घर पर पहुंच गये और हमला कर दिया। हमले के दौरान जब अखिलेश का भाई मिथिलेश उसे बचाने आया तो बदमाशों ने उसे भी बुरी तरह पीट डाला। इस दोनों दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायल दोनों भाइयों को सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है। 


घटना की सूचना मिलने पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे  और आगे की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है और दोषियों को गिरफ्तार करने की अपील कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता