ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है.

Bihar News
शव मिलने से सनसनी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव वार्ड नंबर 5 में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की हत्या की गई है या उसने खुदकुशी की है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


मृतका की पहचान रोशन यादव की पत्नी 30 वर्षीय बबली कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति रोशन यादव उत्तर प्रदेश के बरेली में मजदूरी करता है और घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। मृतका का एक पांच वर्षीय बेटा है। ग्रामीणों ने जब महिला का शव फंदे से लटका हुआ देखा, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार कर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या। 


मृतका के भाई रणवीर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह बहन के घर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी। परिजनों ने घटना की गहराई से जांच करने की मांग की है। घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ इसे आत्महत्या मान रहे हैं, तो कुछ इसमें हत्या की आशंका। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता