ब्रेकिंग
बिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाबिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगा

दही गोप हत्या मामले में 2 लाइनर अरेस्ट, पिता की हत्या के शक में राहुल जेनरेटर ने रची थी साजिश

दही गोप की हत्या के एक महीने बाद पुलिस ने दो लाइनर को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है। इनकी निशानदेही पर अब अन्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

BIHAR POLICE
लाइनर गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

danapur patna crime news: दानापुर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत यादव उर्फ दही गोप की हत्या मामले में 2 लाइनर को पुलिस ने अरेस्ट किया है। दोनों की पहचान 19 वर्षीय अंकित राजपूत और 21 वर्षीय अंकित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस के समक्ष दोनों ने अपना जुर्म भी स्वीकार किया है। 


अंकित गुप्ता दानापुर कैंट एरिया का रहने वाला है जिसका आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इनकी निशानदेही पर अब पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि दानापुर के रहने वाले राहुल जेनरेटर ने दही गोप की हत्या की साजिश रची थी। उसे इस बात का शक हो गया था कि उनके पिता की हत्या दही गोप ने ही करवाई है। 


पिता की हत्या का बदला लेने के लिए राहुल जेनरेटर ने शूटरों को सुपारी देकर दही गोप की हत्या करवाई। जिसमें खुद राहुल जेनरेटर, मनेर का सोनू और दानापुर का शुभम उर्फ चड्डा भी शामिल था। पुलिस ने अंकित राजपूत और अंकित गुप्ता नामक दो लाइनर को गिरफ्तार किया है जिसकी निशानदेही पर अब अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उम्मीद जतायी जा रही है कि राहुल जेनरेटर, सोनू और शुभम उर्फ चड्डा को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी पूरे मामले की तफ्तीश में लगी है।


बता दें कि घटना 21 दिसंबर 2024 की रात की है जब दही गोप पेठिया बाजार एक श्राद्धकर्म में शामिल होकर कार से घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने अंधाधूंध 20 राउंड फायरिंग की। इस दौरान दही गोप के पेट और सिर में करीब 5 गोलियां लगी थी वही उनका साथी गोरख राय की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गयी। आनन-फानन में दही गोप को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गयी।