ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: ज्वेलर्स की दुकान में करीब 50 लाख की डकैती, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण में डकैती की बड़ी वारदात हुई है. बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान से करीब 50 लाख की संपत्ति लूट ली और मौके से फरार हो गया। इस दौरान गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दिया गया।

Bihar News
ज्वेलर्स की दुकान में डकैती
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। डकैतों ने मंगलवार की तड़के एक ज्वेलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाया और जमकर लूटपाट की। इलाके में दहशत फैलाने के लिए डकैत लगातार फायरिंग करते रहे। इस घटना के बाद इलाके के लोगों मे दहशत का माहौल है।


दरअसल, कोटवा थाना से चंद कदम पर स्थित कोटवा बाजार की यह घटना है, जहां श्री लक्ष्मी साहेब ज्वेलर्स और बर्तन दुकान पर डकैतों ने धावा बोला है। डकैती के दौरान जब इलाके के लोग जग गए और मौके वारदात पर पहुंच गए तो डकैतों ने चेतवनी देते हुए भीड़ पर फायरिंग शुरू कर दी।


भीड़ के बीच बदमाश करीब 20 मिनट तक आभूषण दुकान में डकैती करते रहे। इस दौरान डकैतों ने 170 ग्राम सोना, 20 kg चांदी के अलावा 5 लाख 80 हजार कैश लूटकर फरार हो गए। डकैत करीब पांच से छह की संख्या में थे। पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब 20 मिनट का वक्त लग गया और तब तक अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, पूर्वी चम्पारण