ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

जहानाबाद नगर थाने के दारोगा और जमादार पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, SP ने सदर SDPO को दिए जांच का आदेश

बिहार पुलिस के दारोगा और जमादार पर जहानाबाद की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने सदर SDPO को मामले की जांच करने को कहा है।

BIHAR POLICE
पुलिस पर गंभीर आरोप
© reporter
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

jehanabad: जहानाबाद नगर थाने में पदस्थापित दारोगा सुमन कुमार और लव सिंह पर कई गंभीर आरोप एक महिला ने लगाया है। कनोदी गांव की रहने वाली प्रियंका सिन्हा ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपने दिए आवेदन में बताया कि नगर थाने में कांड संख्या 1042/24 दर्ज है।


 जिसमें अभियुक्त उसके पति को बनाया गया है और उसी मामले में पुलिस ने अभियुक्त की पत्नी प्रियंका सिन्हा को पटना में अपने छोटे बच्चों को ईलाज कराने के दरमियान में पुलिस ने उसे पकड़ा और जबरन बिना किसी महिला पुलिस के पकड़कर एक गाड़ी में बिठाकर पटना के सड़कों पर चार घंटे तक घुमाते रहा। इस दौरान महिला ने आरोप लगाया है कि गाड़ी में नगर थाने में पदस्थापित दारोगा सुमन कुमार और लव सिंह ही सिर्फ थे। जिसमें लव सिंह गाड़ी चला रहा था। 


गाड़ी में दोनों ने मेरे साथ गालियां दी हमारे साथ छेड़खानी की और मेरा मोबाइल भी जब्त कर लिया और उल्टे मुझसे से ही एक लाख रुपए की मांग करने लगा और बताया कि पैसे नहीं देने पर तुमको भी इस केस में नाम जोड़ देंगे इन तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। 


वही इस मामले में जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पूरे मामले की जहानाबाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से जांच कराने की बात कही है और साथ ही उन्होंने बताया है कि महिला के द्वारा लगाए गए आरोप सच साबित होने पर ऐसे पुलिस पदाधिकारी पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि हमारे पुलिस विभाग में भी कई महिला सिपाही और  पदाधिकारी हैं। ऐसे में जो पुरुष पदाधिकारी इस तरह की हरकत आम लोगों के साथ कर सकते हैं तो वह डिपार्टमेंट में भी किसी महिला के साथ गलत कर सकते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. 




टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता