ब्रेकिंग
बिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाबिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगा

चलती ट्रेन में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, यात्रियों के बीच मचा हड़कंप

बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि अब चलती ट्रेन में हत्या कर दे रहे हैं। लखीसराय में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या ट्रेन में कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी ट्रेन से कूद गये। इस घटना से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।

BIHAR POLICE
ट्रेन में युवक की हत्या
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

lakhisarai crime news: बिहार के लखीसराय जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना किउल-भागलपुर रेलखंड के किऊल आउटर सिग्नल के पास की है। जहां इस घटना से यात्रियोंं के बीच हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद किसी तरह ट्रेन को रुकवाया गया जिसके बाद सभी यात्री ट्रेन से नीचे उतर गये।


मृतक की पहचान लखीसराय प्रखंड के महिसोना गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार साहू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही किऊल रेल डीएसपी सहित बड़ी संख्या में रेल पुलिस मौके पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गयी। बताया जाता है कि किऊल स्टेशन से जैसे ही ट्रेन खुली उसी दौरान आउटर सिग्नल के पास चलती ट्रेन में अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मारकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गये। 


घटना के बाद यात्रियों के बीच अफ़रा-तफ़री मच गयी। चलती ट्रेन में युवक की हत्या से लोग दहशत में आ गए। किऊल रेल डीएसपी ने बताया जमीन विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है ऐसी बात सामने आ रही है। मृतक के पास से जमीन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।