ब्रेकिंग
Bihar News : एक ही जिले में दो बड़े अधिकारियों पर सरकार का हंटर! भ्रष्ट महिला SDO और ADM एकसाथ सस्पेंड, करोड़ों की संपत्ति का आरोप...✦Bihar Crime News: बिहार में खाकी पर हमला! रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार युवकों को रोकना पुलिस जवान को पड़ा भारी, बीच सड़क पर जमकर पीटा✦5 महीने तक स्कूल से गायब रहीं मैडम, खाते में आती रही सैलरी... अब शिक्षिका के साथ प्रधान शिक्षक पर भी गिरी गाज✦Bihar News : 'तेजस्वी ने बचाया, सरकार ने फंसाया?' आनंद मोहन पर सुनील सिंह का बड़ा हमला, बोले- अब समाज भी पूछेगा हिसाब!✦शादी के महज 9 महीने बाद ससुराल से लापता हुई BPSC शिक्षिका, पिता ने लगाया हत्या कर शव छिपाने का गंभीर आरोप✦Bihar News : एक ही जिले में दो बड़े अधिकारियों पर सरकार का हंटर! भ्रष्ट महिला SDO और ADM एकसाथ सस्पेंड, करोड़ों की संपत्ति का आरोप...✦Bihar Crime News: बिहार में खाकी पर हमला! रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार युवकों को रोकना पुलिस जवान को पड़ा भारी, बीच सड़क पर जमकर पीटा✦5 महीने तक स्कूल से गायब रहीं मैडम, खाते में आती रही सैलरी... अब शिक्षिका के साथ प्रधान शिक्षक पर भी गिरी गाज✦Bihar News : 'तेजस्वी ने बचाया, सरकार ने फंसाया?' आनंद मोहन पर सुनील सिंह का बड़ा हमला, बोले- अब समाज भी पूछेगा हिसाब!✦शादी के महज 9 महीने बाद ससुराल से लापता हुई BPSC शिक्षिका, पिता ने लगाया हत्या कर शव छिपाने का गंभीर आरोप

Bihar News : एक ही जिले में दो बड़े अधिकारियों पर सरकार का हंटर! भ्रष्ट महिला SDO और ADM एकसाथ सस्पेंड, करोड़ों की संपत्ति का आरोप...

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। गोपालगंज की महिला SDO डॉ. प्रेरणा सिंह और ADM राजेश्वरी पाण्डेय को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों पर करोड़ों की अतिरिक्त संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

Bihar News : एक ही जिले में दो बड़े अधिकारियों पर सरकार का हंटर! भ्रष्ट महिला SDO और ADM एकसाथ सस्पेंड, करोड़ों की संपत्ति का आरोप...
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

Bihar News : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। गोपालगंज में तैनात महिला अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) डॉ. प्रेरणा सिंह और अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी (ADM) राजेश्वरी पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं। विशेष निगरानी इकाई (SVU) की जांच और प्राथमिकी के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों को अगले आदेश तक सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है। खास बात यह है कि दोनों अधिकारी गोपालगंज में पदस्थापित थे और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में एक साथ सरकार की कार्रवाई की जद में आए हैं।

करोड़ों की संपत्ति का मामला, महिला SDO पर 84 प्रतिशत अधिक संपत्ति का आरोप

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी संकल्प के मुताबिक, गोपालगंज सदर की अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रेरणा सिंह के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई थाना कांड संख्या 29/2026, दिनांक 23 नवंबर 2026 को दर्ज किया गया है। यह मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़ा है।

विशेष निगरानी इकाई के पुलिस अधीक्षक ने 24 नवंबर को इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके साथ प्राथमिकी की प्रति, डॉ. प्रेरणा सिंह और उनके पति रितेश कुमार की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा और तलाशी के दौरान बरामद वस्तुओं की सूची भी उपलब्ध कराई गई थी।

जांच प्रतिवेदन में आरोप लगाया गया है कि डॉ. प्रेरणा सिंह और उनके पति रितेश कुमार ने अपनी ज्ञात वैध आय के मुकाबले काफी अधिक संपत्ति अर्जित की। दोनों की वैध आय लगभग 2 करोड़ 36 लाख रुपये बताई गई है, जबकि जांच में 1 करोड़ 98 लाख 28 हजार 175 रुपये मूल्य की ऐसी परिसंपत्तियों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें वैध आय के अनुपात में अतिरिक्त संपत्ति के रूप में जांच में चिह्नित किया गया है। यह राशि ज्ञात वैध आय की तुलना में करीब 84 प्रतिशत अधिक बताई गई है।इस मामले में उनके पति रितेश कुमार का नाम भी सामने आया है, जो पटना में नई राजधानी पथ के अवर प्रमंडल-2 में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।

महिला SDO का भागलपुर बना मुख्यालय

आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अनुशासनिक प्राधिकार ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के नियम 9 (1) (क) एवं (ग) के तहत डॉ. प्रेरणा सिंह को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित करने का निर्णय लिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय में निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।

ADM राजेश्वरी पाण्डेय पर भी आय से अधिक संपत्ति का आरोप

इसी तरह गोपालगंज में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर तैनात राजेश्वरी पाण्डेय पर भी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। उनके खिलाफ विशेष निगरानी इकाई थाना कांड संख्या 26/2026, दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में दर्ज किया गया था।

विशेष निगरानी इकाई की ओर से भेजे गए प्रतिवेदन के मुताबिक, राजेश्वरी पाण्डेय पर लोक सेवक के रूप में अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच में उनकी पत्नी और पुत्र-पुत्री के नाम पर भी चल एवं अचल संपत्ति मिलने का उल्लेख किया गया है।

तलाशी के दौरान मिली संपत्ति और जब्ती सूची को भी रिपोर्ट के साथ सरकार के पास भेजा गया था। जांच एजेंसी के अनुसार, राजेश्वरी पाण्डेय ने अपनी ज्ञात वैध आय से करीब 1 करोड़ 65 लाख 83 हजार 300 रुपये अधिक की परिसंपत्ति अर्जित की है। यह उनकी वैध आय से लगभग 89.60 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

ADM का मुख्यालय सहरसा किया गया निर्धारित

राजेश्वरी पाण्डेय के खिलाफ भी अनुशासनिक प्राधिकार ने बिहार सरकारी सेवक नियमावली-2005 के नियम 9 (1) (क) एवं (ग) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कोशी प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय, सहरसा निर्धारित किया गया है। उन्हें भी नियमों के मुताबिक जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

गोपालगंज में एक साथ दो बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

गोपालगंज में एक ही जिले के दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों पर एक साथ निलंबन की कार्रवाई ने प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज कर दी है। एक तरफ सदर की महिला SDO डॉ. प्रेरणा सिंह और दूसरी तरफ ADM राजेश्वरी पाण्डेय पर आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में कार्रवाई हुई है।दोनों मामलों में विशेष निगरानी इकाई की जांच और प्राथमिकी के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने यह कदम उठाया है। सरकार के इस फैसले को भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि, दोनों अधिकारियों पर लगाए गए आरोप जांच का विषय हैं। निलंबन का आदेश अपने आप में दोषसिद्धि नहीं है। अब निगरानी इकाई की आगे की जांच और विभागीय प्रक्रिया में यह स्पष्ट होगा कि संपत्ति के स्रोत और आरोपों को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।फिलहाल इस कार्रवाई ने बिहार के प्रशासनिक गलियारों में बड़ा संदेश दिया है कि आय से अधिक संपत्ति के मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।