जुर्ममकान मालिक की दबंगई देखिये: घर खाली नहीं किया तो महिला शिक्षिका को बनाया बंधक, हाथ-पैर बांधकर कमरे में किया कैद
एक मकान मालिक ने अपने किरायेदार को घर खाली नहीं करने की सजा दी। महिला शिक्षिका का हाथ-पैर बांध दिया और घंटों बंधक बनाये रखा। महिला रोती-बिलखती रही लेकिन ऑनर के कान तक जूं नहीं रेंगा। पड़ोसियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।











