ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्स

Bihar Crime News: बिहार में CSP संचालक से पांच लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

Bihar Crime News: मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपये लूट लिए हैं। विरोध करने पर संचालक को गोली मार दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा घटना मोतिहारी से सामने आई है, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर एक सीएसपी संचालक से पांच लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर कार सवार सीएसपी संचालक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना पिपरा थाना छेत्र के जमुनिया गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि पिपराकोठी निवासी अनिरुद्द कुमार सीएसपी संचालक हैं और मंगलवार की सुबह अपने घर से कार पर सवार होकर सीएसपी जमुनिया जा रहे थे। कार में लगभग पांच लाख रुपए, चेकबुक, लैपटॉप सबकुछ रखकर पिपरा थाना क्षेत्र के सीएसपी सेंटर पर जा रहे थे, तभी जमुनिया गांव की ओर से दो बाइक पर सवार कुछ अपराधियों ने उनके कार को घेर लिया।


बदमाशों ने कार के शीशे को तोड़ दिया और 5 लाख रुपए, साइन किया हुआ चेक, लैपटॉप समेत अन्य सामान लूट लिया। इस बीच सीएसपी संचालक अनुरुद्द ने अपराधियों का विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी, जिसमे अनुरुद्द के बांह में गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


स्थानिय लोगों द्वारा घटना का जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम चानबीन में जुट गई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता