जुर्मपटना में 2 दिनों से गायब युवक की मिली लाश, सिर और आंख में गोली मारकर की गई हत्या
पटना में 22 साल का युवक पिछले दो दिनों से गायब था। आज उसकी लाश नौबतपुर में मिली है। सिर और आंख में गोली मारकर हत्या की गयी है। लव मैरिज के सालभर बाद ही उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस छानबीन में जुट गई है।











