ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

सेक्स की नौकरी और कॉल बॉय बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, पटना से तीन शातिर गिरफ्तार

पटना साइबर सेल ने सेक्स वर्क और कॉल बॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से फर्जी दस्तावेज, मोबाइल और डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं।

Bihar
साइबर ठगों की करतूत
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:पटना में एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। सेक्स की नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों से मोटी रकम ऐंठी गई। कॉल ब्यॉय बनाने वाले तीन शातिर ठगों को साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नालंदा,हिलसा और पटना के रामकृष्ण नगर इलाके के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है।


साइबर डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को सेक्स की नौकरी दिलाने का लालच देकर फर्जी कॉल करता था। फिर'सेक्स वर्क'जैसे संवेदनशील कार्य में मोटी कमाई का लालच दिखाकर उनसे प्रोसेसिंग फीस,रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी के साथ उन युवाकों के आइडी कार्ड बनवाने के नाम पर नाम पर रुपये ठग लेता था। 


कॉल ब्यॉय बनाने का लालच देता था। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से कई फर्जी दस्तावेज,मोबाइल फोन,लैपटॉप और डिजिटल ट्रांजैक्शन से जुड़े सबूत जब्त किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं और पुलिस अब इनके नेटवर्क और इस गोरखधंधे में जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साइबर सेल डीएसपी नितीश चद्र धारिया ने बिहार के लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन नौकरी के ऑफर से सावधान रहें और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या साइबर क्राइम सेल को दें।