ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

नवादा में शराब से भरी इनोवा जब्त, दो होमगार्ड गिरफ्तार, शराब तस्करी में संलिप्तता उजागर

नवादा जिले में चेक पोस्ट पर शराब से भरी इनोवा कार जब्त की गई है। मामले में दो होमगार्ड गिरफ्तार, जिनकी संलिप्तता शराब तस्करी में सामने आई है।

Bihar
क्या यही शराबबंदी है?
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: उत्पाद विभाग की सतर्कता से शराब परिवहन में संलिप्त इनोवा जब्त नवादा के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर शराब से भरी एक इनोवा कार को जब्त किया गया है। हालांकि कि इस दौरान शराब के धंधेबाज भागने में सफल रहे। वहीं इस मामले में संलिप्त दो होमगार्ड के जवान को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू कराने के उद्धेश्य से चेक पोस्ट पर हर आने जाने वाले वाहनों की जांच हो रही है।


उत्पाद विभाग के एसआई राजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में झारखंड की ओर से आने वाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जा रही थी. जांच के क्रम में बीते सोमवार की देर शाम  8:30 बजे झारखंड की ओर से आ रही एक इनोवा कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर27पी3218 पर उत्पाद बल में तैनात होमगार्ड राहुल कुमार अपनी ड्यूटी खत्म कार पर बैठकर नवादा जा रहा था। जांच कर रहे उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार ने होमगार्ड को इनोवा कार से उतरने को कहा और गाड़ी की जांच करने की बात कही। इसी बीच इनोवा कार में सवार दो लोग होमगार्ड के इशारे से जांच चौकी से भागने लगे। जिसका पीछा कर कुंडला मोहल्ला में वाहन को जब्त किया गया। 


जांच के क्रम में इनोवा कार से 8 कार्टून विदेशी शराब पकड़ा गया। कार्टून में विभिन्न पांच प्रकार के ब्रांड के कुल 72 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया। जबकि शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। वहीं होमगार्ड से पूछताछ किए जाने पर बताया कि उसे परिवहन विभाग में जांच चौकी पर रह चुके होमगार्ड रंजीत कुमार के कहने पर वाहन में बैठकर वह जांच चौकी से इनोवा कार को पार करा रहा था। दो होमगार्डों की शराब परिवहन में संलिप्तता सामने आने के बाद गहराई से जांच किया गया। जांच के दौरान दोनों होमगार्डों के बीच कई बार मोबाइल से बातचीत का मामला सामने आया। 


वहीं होमगार्ड राहुल कुमार के निशानदेही पर होमगार्ड रंजीत कुमार को भी छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब से संबंधित किसी भी कर्मी और पदाधिकारी को बक्शा नहीं जाएगा। उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि जब्त इनोवा कार और शराब को लेकर दोनों गिरफ्तार होमगार्ड, फरार शराब तस्करों एवं वाहन मालिक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।वहीं दोनों गिरफ्तार होमगार्ड के जवानों का मंगलवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।