PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। 25 नवंबर को होने वाली इस शाही शादी को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। शादी समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जो इस पूरे कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण होगी।
इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले घुड़सवार को सफेद रंग की चमचमाती महिंद्रा थार इनाम में दी जाएगी। खास बात यह है कि घुड़दौड़ के विजेता को मिलने वाली इस इनामी थार की पहली झलक भी सामने आ गई है। वीडियो में दिखाई दे रही यही वह गाड़ी है, जिसे प्रतियोगिता के विजेता को दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से घुड़सवार अपने बेहतरीन घोड़ों के साथ पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को बाइक और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटी दी जाएगी।
हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा सफेद रंग की महिंद्रा थार को लेकर है। अब सबकी नजरें 25 नवंबर पर टिकी हैं, जब घोड़ों की रफ्तार के बीच मुकाबला होगा और यह तय होगा कि थार किस घुड़सवार के नाम होती है।
अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगा शाही घुड़दौड़ मुकाबला! जीतने वाले घोड़े के मालिक को मिलेगी चमचमाती सफेद थार। घुड़दौड़ के विजेता के लिए खास तौर पर मंगवाई गई लग्जरी थार। #AnantSingh #ShivangiSingh #AnantSinghWedding #Mokama #BiharNews #FirstBiharJharkhand https://t.co/oz3bk1Pdum
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) November 18, 2026





