ब्रेकिंग
अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦पटना के पूर्व DTO को 'करप्शन' की कीमत चुकानी पड़ी! आज सबसे सीनियर रैंक के अफसर होते...लालच ने सबसे जूनियर श्रेणी का बना दिया, जानें...✦10 दिन से नींद नहीं आई तो रात के 1 बजे थाने पहुंच गई महिला, पुलिसवालों से बोलीं..मेरी रिपोर्ट लिखो✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦पटना के पूर्व DTO को 'करप्शन' की कीमत चुकानी पड़ी! आज सबसे सीनियर रैंक के अफसर होते...लालच ने सबसे जूनियर श्रेणी का बना दिया, जानें...✦10 दिन से नींद नहीं आई तो रात के 1 बजे थाने पहुंच गई महिला, पुलिसवालों से बोलीं..मेरी रिपोर्ट लिखो

अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के एक जबरा फैन की अनोखी दीवानगी सामने आई है। समस्तीपुर का बम बिहारी टाइगर 130 किलोमीटर दौड़कर मोकामा स्थित अनंत सिंह के आवास पहुंचा। खास बात यह है कि उसने अपने खून से तीन दिन में यह फोटो बनाई।

बिहार न्यूज
अनंत सिंह की दीवानगी में पार की हद!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के प्रति लोगों की दीवानगी लगातार देखने को मिल रही है। कुछ दिन पहले ही जहानाबाद से 75 किलोमीटर तक दौड़ते हुए साढ़े आठ घंटे में 6 युवक पटना स्थित अनंत सिंह के आवास पर पहुंचे थे। जिन्हें देखकर अनंत सिंह काफी खुश हुए और युवकों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। 


जो अनंत सिंह के जबड़ा फैन से जुड़ा हुआ है। जिसका नाम बम बिहारी टाइगर है, जो बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। गले में रुद्राक्ष धारण किये, हाथ में अनंत सिंह और उनकी बेटी एवं होने वाले दामाद की तस्वीर और पीठ पर भारी बैग लादकर बम बिहारी टाइगर समस्तीपुर से रात के ढाई बजे अनंत सिंह के घर के लिए निकला था। समस्तीपुर के अंगार घाट से मोकामा घाट जिसकी दूरी 130 किलोमीटर है, अनंत सिंह के इस जबड़ा फैन ने इस दूरी को दौड़ते हुए तय किया। 


खास बात यह है कि जिस फोटो को वह हाथ में पकड़ा हुआ दिख रहा है, वह तस्वीर उसने अपने खून से तीन दिन में बनाई है। सीरिंच से अपना ब्लड निकालकर बम बिहारी टाइगर ने यह फोटोग्राफ खुद बनाया है। उसका कहना है कि वो छोटे सरकार अनंत सिंह की बिटिया रानी की शादी में शामिल होने और बधाई देने जा रहा है।


 उसका कहना है कि वह समस्तीपुर के अंगार घाट से मोकामा घाट तक 130 किलोमीटर की यात्रा दौड़ते हुए तय किया है। वह अनंत सिंह का बहुत बड़ा फैन है, उनकी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए उसने दौड़ते हुए अनंत सिंह के घर जाने का फैसला लिया था, जिसे उसने पूरा किया है। अनंत सिंह के इस जबड़ा फैन को देखकर लोग भी हैरान रह गये। 


बता दें कि इससे पहले 6 युवक जहानाबाद से 75 किलोमीटर दौड़कर साढ़े आठ घंटे में पटना स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। जहानाबाद से पटना आए युवकों का कहना था कि वे अनंत सिंह के बहुत बड़े फैन हैं और उनसे मिलने की ख्वाहिश लंबे समय से थी।


तब इन 6 युवकों ने बताया था कि वे हमेशा लंबी दूरी की दौड़ यानी लॉन्ग रनिंग करते हैं। अनंत सिंह की आवाज और उनका अंदाज उन्हें काफी पसंद है। उनके मुताबिक, अनंत सिंह से मिलने के लिए लोग गाड़ी और ट्रेन से पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्होंने उनसे मिलने के लिए कुछ अलग करने की सोची और जहानाबाद से दौड़ते हुए पटना पहुंच गए। जहानाबाद के 6 युवकों की इस अनोखी दीवानगी को देखकर अनंत सिंह ने भी उनका स्वागत किया था। उनसे मुलाकात के बाद युवक काफी उत्साहित नजर आए थे। अनंत सिंह ने अंग वस्त्र देकर सभी युवाओं को सम्मानित किया था।


अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर