ब्रेकिंग
ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦पटना के पूर्व DTO को 'करप्शन' की कीमत चुकानी पड़ी! आज सबसे सीनियर रैंक के अफसर होते...लालच ने सबसे जूनियर श्रेणी का बना दिया, जानें...✦10 दिन से नींद नहीं आई तो रात के 1 बजे थाने पहुंच गई महिला, पुलिसवालों से बोलीं..मेरी रिपोर्ट लिखो✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦पटना के पूर्व DTO को 'करप्शन' की कीमत चुकानी पड़ी! आज सबसे सीनियर रैंक के अफसर होते...लालच ने सबसे जूनियर श्रेणी का बना दिया, जानें...✦10 दिन से नींद नहीं आई तो रात के 1 बजे थाने पहुंच गई महिला, पुलिसवालों से बोलीं..मेरी रिपोर्ट लिखो✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला

ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद

बिहार STF ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पटना समेत कई राज्यों में छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 37 संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

बिहार न्यूज
दुबई से चल रहा था ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: ऑनलाइन सट्टेबाजी Betting Website के जरिए देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय गिरोह के खिलाफ बिहार STF ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार STF,पटना पुलिस, साइबर थाना और झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की।


इस दौरान गिरोह के सरगना समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 37 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी में 22 लाख रुपये कैश, 300 से अधिक ATM और क्रेडिट कार्ड, 100 से ज्यादा मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और करीब 500 ग्राम सोना बरामद किया गया है।


दरअसल, बिहार STF की जांच में सामने आया कि यह गिरोह BaliExch.com समेत कई ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट और गेमिंग ऐप के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को अपने जाल में फंसाता था। गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप चैट और कॉल के जरिए लोगों को ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ने का लालच देते थे।


पुलिस के मुताबिक, गिरोह का सरगना दुबई में रहकर विदेशी सर्वर के माध्यम से सट्टेबाजी वेबसाइट संचालित करता था, ताकि भारतीय कानून की पहुंच से बच सके। शुरुआत में खिलाड़ियों को जीत की रकम देकर उनका भरोसा जीता जाता था। इसके बाद उन्हें ज्यादा पैसे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता था। कई मामलों में जीतने के बाद भी खिलाड़ियों को उनकी रकम नहीं दी जाती थी।



जांच में यह भी पता चला कि सट्टेबाजी से मिलने वाली रकम फर्जी कंपनियों और दूसरे लोगों के नाम पर खोले गए बैंक खातों में जमा कराई जाती थी। इसके बाद कई म्यूल बैंक खातों के जरिए रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था।


जांच के दौरान अब तक 44 म्यूल बैंक खातों की पहचान की गई है। इन खातों में करीब 88 करोड़ 52 लाख रुपये क्रेडिट और 87 करोड़ 62 लाख रुपये डेबिट होने की जानकारी सामने आई है।


STF के मुताबिक, इस मामले में पटना के 7, कोलकाता के 2, दिल्ली के 3, गाजियाबाद के 1, प्रयागराज के 2 और रांची के 1 ठिकाने पर छापेमारी की गई। कार्रवाई में संदीप कुमार गुप्ता और लवली प्रिया को रांची से, मनदीप सिंह उर्फ गोल्डी को पटना के पत्रकार नगर से, कौशल कुमार, चंगू और मोनू कुमार उर्फ मंगू को पटना के दानापुर से गिरफ्तार किया गया है।


इसके अलावा रांची, कोलकाता, प्रयागराज और पटना के अलग-अलग स्थानों से 37 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों और विदेश से इसके संपर्क की भी जांच की जा रही है।


बिहार STF ने आम लोगों से ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग के नाम पर चल रहे ऐसे धोखाधड़ी वाले नेटवर्क से दूर रहने की अपील की है। साथ ही अभिभावकों से किशोरों को इस तरह के ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के खतरों के प्रति जागरूक करने की अपील की है।



किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना साइबर सेल के मोबाइल नंबर 9031825981 और STF कंट्रोल नंबर 9031829326 पर दी जा सकती है।