ब्रेकिंग
बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦पटना के पूर्व DTO को 'करप्शन' की कीमत चुकानी पड़ी! आज सबसे सीनियर रैंक के अफसर होते...लालच ने सबसे जूनियर श्रेणी का बना दिया, जानें...✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦पटना के पूर्व DTO को 'करप्शन' की कीमत चुकानी पड़ी! आज सबसे सीनियर रैंक के अफसर होते...लालच ने सबसे जूनियर श्रेणी का बना दिया, जानें...

वैशाली में खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत और 4 घायल

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के टोटहां के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। घायलों को लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहार न्यूज
घायल लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। टोटहां के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि इनमें से एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिल रही है।


बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग जलालपुर पंचायत के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।


 घटना की सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर से इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- मुन्ना खान