ब्रेकिंग
बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦पटना के पूर्व DTO को 'करप्शन' की कीमत चुकानी पड़ी! आज सबसे सीनियर रैंक के अफसर होते...लालच ने सबसे जूनियर श्रेणी का बना दिया, जानें...✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦पटना के पूर्व DTO को 'करप्शन' की कीमत चुकानी पड़ी! आज सबसे सीनियर रैंक के अफसर होते...लालच ने सबसे जूनियर श्रेणी का बना दिया, जानें...

कारोबारी पिता-पुत्र पर गोलीबारी का खुलासा, एक लाख एडवांस लेकर पहुंचे थे शूटर, सुपारी देने वाली महिला समेत 5 गिरफ्तार

खगड़िया के नगर थाना क्षेत्र में कारोबारी सज्जन खेतान और उनके बेटे कन्हैया खेतान पर गोलीबारी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जमीन विवाद में 6 लाख रुपये की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने दो शूटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया में कारोबारी पिता-पुत्र गोलीकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद में दोनों को गोली मारने के लिए 6 लाख रुपये में सुपारी दी गई थी। पुलिस ने मामले में दो शूटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में घटना की साजिश रचने वाली महिला भी शामिल है।


दरअसल, बीते 3 नवंबर को खगड़िया के नगर थाना क्षेत्र स्थित SDO रोड में कारोबारी सज्जन खेतान और उनके बेटे कन्हैया खेतान को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।


अब पुलिस ने इस गोलीकांड का खुलासा करते हुए बताया कि जमीन विवाद में दोनों को गोली मारने की साजिश रची गई थी। इसके लिए शूटरों को 6 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। सुपारी किलर को एक लाख रुपये एडवांस भी दिए गए थे।


सदर SDPO-1 रमेश कुमार के मुताबिक, गोलीकांड की साजिश एक महिला ने रची थी। इस वारदात में कुल सात लोग शामिल थे, जिनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो शूटर और एक महिला साजिशकर्ता भी शामिल है। पुलिस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट

टैग्स