ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: CSP संचालक से लाखों की लूट, हथियारबंद बदमाश फरार

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले से बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है. सीएसपी (Customer Service Point) संचालक श्रीमन यादव से ₹2 लाख 20 हजार रुपये की लूट कर ली गई है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले के चकाई अनुमंडल के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बसबुट्टी इलाके से बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सीएसपी (Customer Service Point) संचालक श्रीमन यादव से ₹2 लाख 20 हजार रुपये की लूट कर ली गई।


घटना अपना ढाबा के समीप उस वक्त घटी जब श्रीमन यादव नकद राशि लेकर अपने कार्यालय की ओर लौट रहे थे। तभी तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोका, हथियार के बल पर डरा-धमका कर कैश छीन लिया और मौके से फरार हो गए। लूट की घटना होते ही आसपास के लोगों ने श्रीमन यादव से संपर्क किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। चंद्रमंडीह थाना की पुलिस दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पीड़ित संचालक का बयान दर्ज कर लिया गया है और एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र पहले भी आपराधिक घटनाओं का गवाह रहा है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। उनका कहना है कि सीएसपी संचालक अक्सर नकदी लेकर चलते हैं, जिससे वे अपराधियों के निशाने पर रहते हैं।


चकाई एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने बताया कि, "घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।" बिहार के ग्रामीण इलाकों में सीएसपी संचालकों पर हमलों और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि बैंकिंग से जुड़े इन प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता