ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

आरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराध की योजना बना रहे 3 बदमाशों को हथियार के साथ दबोचा

भोजपुर जिले के आरा में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर 3 शातिर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों का संबंध कुख्यात छोटू मिश्रा गैंग से रहा है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: भोजपुर के आरा में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल,7 गोली,2 मैग्जीन और 1 मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों बदमाशों को जिले के अलग-अलग जगहों पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के तार कुख्यात छोटू मिश्रा गिरोह से जुड़ा हुआ है। इस बात की जानकारी भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने दी।


मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार बदमाश बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव निवासी और वर्तमान में आरा नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के रामबाग मुहल्ला के रहने वाला अमन कुमार है,जबकि दूसरा बदमाश चौरी थाना क्षेत्र के धनछुआ गांव और वर्तमान में रामबाग मुहल्ला के ही रहने वाले गोलू उर्फ दिनेश कुमार है.वहीं तीसरे बदमाश की पहचान आरा नगर थाना क्षेत्र के आंनद नगर मुहल्ला निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है.


इन तीनों अपराधियों का कुख्यात बदमाश छोटू मिश्रा गिरोह से संबंध रहा है.जो पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ था और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी.गिरफ्तार किए गए इन बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल,7 गोली, 2 मैगजीन और 1 मोबाइल फोन को बरामद किया गया है.इनमें नथमलपुर गांव के रहने वाले और फिलहाल नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के पास रामबाग मुहल्ला निवासी अमन कुमार का पूर्व में अपराधी के इतिहास भी रहा है और वह गोली चलाने के आर्म्स एक्ट में जेल भी जा चुका है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए इन अपराधियों के गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों को भी शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी हुई है.भोजपुर एसपी ने आगे कहा कि इस बड़ी उपलब्धि में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा।