बिहारबेगूसराय में 16 साल पुराने दुष्कर्म-हत्याकांड मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का भी जुर्माना
बिहार के बेगूसराय में वर्ष 2010 के किशोरी दुष्कर्म और हत्या मामले में अदालत ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम संजय कुमार की अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।











