Bihar Vigilance Action: बिहार में भष्टाचार के खिलाफ निगरानी का एक्शन लगातार जारी है हालांकि, ताबड़तोड़ एक्शन के बावजूद भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शेखपुरा में निगरानी की टीम ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते एक पंचायत रोजगार सेवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
दरअसल, शेखपुरा के हजरतपुर मंदरो के पंचायत रोजगार सेवक प्रफुल कुमार के खिलाफ निगरानी को भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। दर्ज शिकायत की जब जांच की गई तो पंचायत रोजगार सेवक पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद धावा दल का गठन किया गया।
मंगलवार को निगरानी की टीम शेखपुरा पहुंची और घूसखोर पंचायत रोजगार सेवक को रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी रिश्वत के 30 हजार रुपए ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने धाना बोल दिया और पंचायत रोजगार सेवक को रिश्वत के पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी की टीम के इस एक्शन के बाद हड़कंप मच गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।





