ब्रेकिंग
सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा

बेतिया में शराब कारोबारी के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दो जवान घायल; 5 गिरफ्तार

बिहार के बेतिया में योगापट्टी थाना क्षेत्र के रुदलपुर गांव में शराब कारोबारी के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किया गया। घटना में सिपाही पंकज कुमार और मदन यादव घायल हो गए। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

BETTIAH: बिहार के बेतिया में शराब कारोबारी के यहां छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


घटना योगापट्टी थाना क्षेत्र के रुदलपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, बीती देर रात पुलिस टीम एक शराब कारोबारी के यहां छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान शराब कारोबारी के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही पंकज कुमार और मदन यादव घायल हो गए।


घायल दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।


वहीं, पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट