ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर

Patna Protest News: बिहार की राजधानी पटना में वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान जेपी गोलंबर पर अचानक अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के दौरान एक प्रदर्शनकारी कथित तौर पर पुलिस वैन की चाबी लेकर फरार हो गया...

पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर
Ramakant kumar
2 मिनट

Patna Protest News: बिहार की राजधानी पटना में वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान जेपी गोलंबर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस वैन में बैठाना शुरू किया. इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी पुलिस वैन की चाबी लेकर फरार हो गया. इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी चाबी की तलाश में जुट गए.


जानकारी के अनुसार, जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने पकड़कर वैन में बैठाया था. पुलिसकर्मी जब वैन लेकर आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक प्रदर्शनकारी ने कथित तौर पर वैन की चाबी निकाल ली और वहां से भाग गया. चाबी गायब होने के बाद वैन के चालक और अन्य पुलिसकर्मी परेशान हो गए. चालक प्रदर्शनकारियों के बीच चाबी तलाशने लगा.


प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जिस वज्र वाहन में बैठाया गया था, उसमें मौजूद अभ्यर्थियों को गर्मी के कारण परेशानी होने लगी. उन्हें दूसरे वाहन से डिटेंशन सेंटर पहुंचाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.


सवाल पूछने पर पत्रकारों से उलझे वैन चालक

घटनाक्रम के दौरान जब पत्रकारों ने पुलिस वैन के चालक से सवाल पूछे, तो वह उनसे उलझते हुए नजर आए. जेपी गोलंबर पर हुए इस घटनाक्रम के बीच पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक हलचल बनी रही.