ब्रेकिंग
EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान✦अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के दौरान भागा ट्रैक्टर, नदी में जा गिरा इंजन✦पटना में पोखर में डूबने से तीन मासूम की मौत, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से मचा कोहराम✦सरेंडर करने से पहले पैतृक गांव पहुंचे आनंद मोहन, सुप्रीम कोर्ट से रिहाई रद्द होने पर क्या बोले?✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान✦अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के दौरान भागा ट्रैक्टर, नदी में जा गिरा इंजन✦पटना में पोखर में डूबने से तीन मासूम की मौत, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से मचा कोहराम✦सरेंडर करने से पहले पैतृक गांव पहुंचे आनंद मोहन, सुप्रीम कोर्ट से रिहाई रद्द होने पर क्या बोले?

शादी के अगले ही दिन बहूभोज में दूल्हे की अचानक मौत, मेहंदी सूखने से पहले विधवा हुई नई नवेली दुल्हन

कटिहार के पोठिया में शादी के अगले दिन बहूभोज समारोह के दौरान दूल्हे डॉ. पवन कुमार यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और एक रात की दुल्हन विधवा हो गई।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार में एक शादी वाले घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। शादी के अगले ही दिन बहूभोज समारोह के दौरान दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई और इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद एक रात की दुल्हन विधवा हो गई। 



मृतक की पहचान डॉ. पवन कुमार यादव के रूप में हुई है। वे पेशे से आयुष चिकित्सक थे और पटना में अपना क्लिनिक चलाते थे। घटना पोठिया थाना क्षेत्र की पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या-3 में गुरुवार देर रात हुई। दूल्हे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।



मृतक के भाई श्रवण कुमार यादव ने बताया कि डॉ. पवन कुमार यादव की शादी 25 नवंबर को हुई थी। इसके अगले दिन यानी गुरुवार, 26 नवंबर को उनके आवास पर बहूभोज और प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। घर में मेहमानों के स्वागत-सत्कार का दौर चल रहा था और शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। इसी दौरान रात करीब 11 बजे अचानक डॉ. पवन कुमार की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते वे अचेत होकर गिर पड़े। शादी की खुशियों के बीच दूल्हे को इस हालत में देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।



परिजन आनन-फानन में डॉ. पवन कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें गांव से हायर सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर वापस लौट आए। घटना की खबर मिलते ही वर और वधू पक्ष के घरों पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। परिजनों की चीख-पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।



ग्रामीणों के अनुसार, डॉ. पवन कुमार यादव तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वे पटना में आयुष चिकित्सक के रूप में काम करते थे और अपना क्लिनिक चलाते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शादी के अगले ही दिन पति को खोने वाली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। हाथों की मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पहले ही उसकी जिंदगी में ऐसा दुख आ गया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।



इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजन डॉ. पवन कुमार के शव को अंतिम संस्कार के लिए बरारी स्थित काढ़ागोला घाट ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। दूल्हे की अचानक मौत से कटिहार के पोठिया गांव सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर है। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता