ब्रेकिंग
नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान✦अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के दौरान भागा ट्रैक्टर, नदी में जा गिरा इंजन✦पटना में पोखर में डूबने से तीन मासूम की मौत, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से मचा कोहराम✦सरेंडर करने से पहले पैतृक गांव पहुंचे आनंद मोहन, सुप्रीम कोर्ट से रिहाई रद्द होने पर क्या बोले?✦पटना से रवाना होने से पहले पिता लालू यादव से मिलीं रोहिणी आचार्य, बाप-बेटी की बातचीत का वीडियो आया सामने✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान✦अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के दौरान भागा ट्रैक्टर, नदी में जा गिरा इंजन✦पटना में पोखर में डूबने से तीन मासूम की मौत, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से मचा कोहराम✦सरेंडर करने से पहले पैतृक गांव पहुंचे आनंद मोहन, सुप्रीम कोर्ट से रिहाई रद्द होने पर क्या बोले?✦पटना से रवाना होने से पहले पिता लालू यादव से मिलीं रोहिणी आचार्य, बाप-बेटी की बातचीत का वीडियो आया सामने

पटना में पोखर में डूबने से तीन मासूम की मौत, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से मचा कोहराम

Patna News: पटना के अथमलगोला प्रखंड के चंदा गांव में संडा पोखर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई-बहन और उनकी चचेरी बहन शामिल हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

Patna News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के अथमलगोला प्रखंड के चंदा गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। संडा पोखर में नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के दो सगे भाई-बहन और उनकी चचेरी बहन शामिल हैं। एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तीनों बच्चे घर से नहाने के लिए निकले थे। वे चंदा गांव स्थित संडा पोखर में नहा रहे थे। इसी दौरान पानी में बने एक गहरे गड्ढे में चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं मिलने के कारण तीनों बच्चे डूबने लगे। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।



मृतक बच्चों की पहचान रितेश कुमार (10), पिता शैलेन्द्र यादव, उसकी बहन सोनाली कुमारी (8) और उनकी चचेरी बहन शिवानी कुमारी (8), पिता धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। रितेश और सोनाली सगे भाई-बहन थे, जबकि शिवानी उनकी चचेरी बहन थी। तीन मासूम बच्चों की एक साथ मौत की खबर से चंदा गांव में सन्नाटा पसर गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत के नेतृत्व में अथमलगोला थाना पुलिस और प्रभारी अंचलाधिकारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ भेज दिया। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



बताया जाता है कि मृतक बच्चों के पिता शैलेन्द्र कुमार यादव और धर्मेंद्र सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रोज मेहनत-मजदूरी कर घर की जरूरतें पूरी करने वाले इन परिवारों पर एक साथ तीन बच्चों को खोने का दुख टूट पड़ा है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता