ब्रेकिंग
राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी

शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण, परिजनों से वसूले 4 लाख; होमगार्ड जवान पर गंभीर आरोप

Bihar Crime News: सारण के अमनौर में एक होमगार्ड जवान पर गंभीर आरोप लगे हैं. होमगार्ड जवान पर लड़की का यौन शोषण करने और शादी का झांसा देकर 4 लाख रूपए वसूलने का आरोप है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सारण के अमनौर थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड जवान पर नाबालिग अवस्था से युवती का यौन शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और शादी का झांसा देकर परिजनों से 4 लाख रुपये लेने का आरोप लगा है। मामले में पीड़िता ने न्यायालय में परिवाद दायर कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।



परिवाद के अनुसार, जुलाई 2020 में जब युवती नाबालिग थी, तब आरोपी ने उससे बातचीत शुरू की। 30 मई 2021 को घर में घुसकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो बनाने का आरोप है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शोषण करने की बात भी कही गई है।



पीड़िता का आरोप है कि बालिग होने के बाद शादी की बात तय हुई। इसके बाद आरोपी के पिता को 29 अक्टूबर 2024 और 24 मार्च 2025 को 2-2 लाख रुपये दिए गए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी।



पीड़िता ने भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। आरोपों की पुष्टि न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद ही होगी।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता