पुलिस की गिरफ्त में आया 50 हजार का इनामी बदमाश, Top10 अपराधियों में है शामिल
Bihar Crime News: गया पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी और जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह कई संगीन मामलों में फरार था और न्यू अबगिला पहाड़तल्ली फायरिंग कांड में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है।











