ब्रेकिंग
अचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदान

देखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से रेल पुलिस ने 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मामले में महिला समेत दो यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बिहार न्यूज
75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी-1 कोच से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। प्लेटफॉर्म संख्या-5 पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने शराब के साथ एक युवती समेत दो यात्रियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रेल पुलिस के अनुसार, स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पहुंची थी। इसी दौरान एसी-1 के H1 कोच की बर्थ संख्या-7 की जांच की गई। तलाशी के दौरान दो यात्रियों के कब्जे से कुल 75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।


महिला समेत दो यात्रियों पर कार्रवाई

पुलिस ने शराब के साथ नेहा कुमारी को गिरफ्तार किया है। नेहा समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र निवासी संजय कुमार झा की बेटी है। वही हरियाणा के करनाल जिला के सदर थाना क्षेत्र स्थित करनाल वार्ड संख्या 10 मकान संख्या 12 पुरुषोत्तम गार्डन निवासी ललित कुमार के बेटे इशान कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। रेल पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। दोनों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।


ट्रेनों में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान

रेल थाना समस्तीपुर पुलिस के अनुसार, ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी-1 कोच में जांच के दौरान शराब बरामद की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।

देखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर