ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

पटना में शर्मनाक वारदात: 15 वर्षीय किशोरी को गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर दुष्कर्म, घर लौटने पर हुआ खुलासा

Bihar Crime News: पटना में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 18 वर्षीय युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा...

पटना में शर्मनाक वारदात: 15 वर्षीय किशोरी को गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर दुष्कर्म, घर लौटने पर हुआ खुलासा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: पटना में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि 18 वर्षीय युवक उसे पटना जंक्शन के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां दोनों रात में रुके थे. अगले दिन लड़की के घर पहुंचने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.


पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, नाबालिग और आरोपी युवक के बीच पिछले कई महीनों से मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी.


शादी का भरोसा देकर साथ ले जाने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, कुछ महीने पहले उसकी युवक से फोन पर बातचीत शुरू हुई थी. इसी दौरान युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिया. पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, 31 अगस्त को युवक पटना आया और लड़की को पटना जंक्शन के पास एक गेस्ट हाउस में बुलाया.


आरोप है कि युवक ने वहां शादी का भरोसा देकर नाबालिग के साथ जबरदस्ती की. अगले दिन सुबह लड़की अपने घर पहुंची. परिजनों ने जब उसके रातभर घर से बाहर रहने के बारे में पूछा तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी.


9-10 महीने से फोन पर संपर्क में थे दोनों

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग और आरोपी युवक पिछले करीब 9 से 10 महीने से एक-दूसरे के संपर्क में थे. दोनों के बीच मोबाइल फोन पर लगातार बातचीत होती थी. हालांकि, पीड़िता आरोपी युवक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही है.


पुलिस के अनुसार, नाबालिग को आरोपी का पूरा पता मालूम नहीं है. उसके पास युवक का मोबाइल नंबर उपलब्ध है. इसी आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने में जुटी है.


पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराई है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत उसका बयान न्यायालय के समक्ष दर्ज कराया जाएगा. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है.