ब्रेकिंग
सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी कमांडर यासिर एनकाउंटर में ढेरपटना में शर्मनाक वारदात: 15 वर्षीय किशोरी को गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर दुष्कर्म, घर लौटने पर हुआ खुलासाBihar Flood 2026 : 6.30 लाख क्यूसेक सोन का पानी और गंगा में उफान! CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, अब नदी के बीच होगी ड्रेजिंगबिहार में बाढ़ को लेकर सरकार अलर्ट, 13 जिलों में कैंप करेंगे मंत्री और सचिव; CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देशप्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी 17 साल की लड़की, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामासुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी कमांडर यासिर एनकाउंटर में ढेरपटना में शर्मनाक वारदात: 15 वर्षीय किशोरी को गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर दुष्कर्म, घर लौटने पर हुआ खुलासाBihar Flood 2026 : 6.30 लाख क्यूसेक सोन का पानी और गंगा में उफान! CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, अब नदी के बीच होगी ड्रेजिंगबिहार में बाढ़ को लेकर सरकार अलर्ट, 13 जिलों में कैंप करेंगे मंत्री और सचिव; CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देशप्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी 17 साल की लड़की, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

जन्माष्टमी मेले से लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, गर्दन और पैर में लगी बुलेट; पटना रेफर

समस्तीपुर के ताजपुर में जन्माष्टमी मेले से लौट रहे 18 वर्षीय रजनीश कुमार को बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मार दी। गर्दन और पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को पटना रेफर किया गया है। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ पंचायत में शुक्रवार रात अपराधियों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान माधोपुर दिघरुआ गांव निवासी रजनीश कुमार के रूप में हुई है। गोली उसके गर्दन और पैर में लगी है। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया है।



जानकारी के अनुसार, रजनीश कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कमतौल गांव के राजेंद्र चौक पर लगे मेले से लौट रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसका पीछा किया। घर पहुंचने से करीब 100 मीटर पहले सुनसान जगह पर बदमाशों ने रजनीश को गोली मार दी।



गोली लगने के बाद युवक के दोस्त ने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल रजनीश को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया।



घटना की सूचना स्थानीय चौकीदार ने ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष के अनुसार, FSL की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है और मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। मामले की जांच के लिए डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।



घटना के बाद घायल युवक के स्वजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस से गोलीकांड में शामिल आरोपित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता