ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला

जमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंप

Bihar Crime News: जमुई के झाझा इलाके में बरौनी-हल्दिया कच्चा तेल पाइपलाइन में सेंधमारी का मामला सामने आया है। अपराधियों ने पाइपलाइन में वाल्व लगाकर तेल चोरी करने की कोशिश की, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे...

जमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में बरौनी-हल्दिया कच्चे तेल पाइपलाइन में सेंधमारी का मामला सामने आया है. बाराजोर इलाके में अपराधियों द्वारा पाइपलाइन में वाल्व लगाकर कच्चा तेल चोरी करने की सूचना से पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है. महत्वपूर्ण पेट्रोलियम संपत्ति को निशाना बनाए जाने की घटना के बाद पाइपलाइन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, झाझा थाना क्षेत्र के बाराजोर के अलावा सितोचक, नरगंजो और रजला की धीपल पहाड़ी जैसे दुर्गम इलाकों में भी पहले पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने के बावजूद मुख्य आरोपितों तक पुलिस की पहुंच नहीं बन पाना अधिकारियों के लिए चुनौती बना हुआ है.


आठ मार्च को सितोचक के पास सामने आया था मामला

बताया जाता है कि इसी वर्ष 8 मार्च को सितोचक के समीप पाइपलाइन में वाल्व लगाकर कच्चा तेल चोरी किए जाने का मामला सामने आया था. इस संबंध में पाइपलाइन के प्रबंधक शिव कुमार दुबे ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इससे पहले पिछले वर्ष 1 नवंबर को धीपल पहाड़ी के जंगल क्षेत्र में भी पाइपलाइन में सेंधमारी की घटना सामने आने की बात कही गई थी.


चार महीने में छह बार चोरी की घटनाएं

स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में सितोचक के पास करीब चार महीने के भीतर छह बार पाइपलाइन से तेल चोरी की घटनाएं सामने आई थीं. 6 मार्च 2020 को पाइपलाइन में दबाव कम होने की सूचना मिलने के बाद डीजीआर टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची थी.


जांच के दौरान जमीन के नीचे बिछी करीब 18 इंच चौड़ी मुख्य पाइपलाइन में 12.5 इंच का डबल लीवर वाल्व लगा हुआ मिला था. वाल्व के जरिए पाइपलाइन से कच्चा तेल निकालने की आशंका जताई गई थी.


प्रेशर कम होते ही कंट्रोल रूम को मिल जाता है संकेत

पाइपलाइन से कच्चा तेल निकाले जाने पर बरौनी स्थित कंट्रोल रूम में दबाव कम होने का संकेत मिल जाता है. इसके बाद संबंधित अधिकारियों की ओर से पाइपलाइन की जांच कराई जाती है. इसके बावजूद अलग-अलग इलाकों में बार-बार सेंधमारी की घटनाएं सामने आने से निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं.


दुर्गम इलाकों में निगरानी बनी चुनौती

पाइपलाइन का बड़ा हिस्सा ऐसे इलाकों से होकर गुजरता है, जहां नियमित निगरानी करना चुनौतीपूर्ण माना जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गम क्षेत्रों में लगातार निगरानी और सेंधमारी की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जरूरी है. बाराजोर में सामने आई ताजा घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है.